मोदी ने ब्रिक्स के पाले में फेंकी फुटबॉल, कहा भारत आकर खेलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार से रूस के उफा में शुरु हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए फुटबाल के लिए 'ब्रिक्स खेल परिषद' बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसका सर्वप्रथम आयोजन भारत में किया जा सकता है, जो अगले शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
मोदी ने कहा, 'एक ब्रिक्स खेल परिषद बनाया जाना चाहिए। फुटबाल मैचों का आयोजन किया जाना चाहिए। भारत अगले साल एक फुटबाल मैच का आयोजन कर सकता है।' साथ ही उन्होंने एक कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा, 'मैं भारत में अगले साल आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आप सबके स्वागत के लिए तत्पर हूं आप सभी को आमंत्रित करता हूं।'
NDB करें अक्षय ऊर्जा पर खर्च
ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ब्रिक्स में सभी फैसले आम सहमति और सहयोग से लिया जाना चाहिए और इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय नियमों का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है।
प्रधानमंत्री ने यह भी सलाह दी कि ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए न्यू डेवलमेंट बैंक को अक्षय ऊर्जा परियोजना के लिए अधिक धन खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं यह देखना पसंद करूंगा कि न्यू डेवलपमेंट बैंक जो पहली प्रमुख परियोजना के लिए फंडिंग करे वह स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में हो।'
मोदी ने सालाना एक ब्रिक्स ट्रेड मेले का आयोजन करने का भी प्रस्ताव रखा और कहा भारत ऐसे पहले कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है। उन्होंने ब्रिक्स के सहयोग से फिल्म फेस्टीवल और फिल्म पुरस्कारों को चलाने का भी प्रस्ताव सबसे सामने रखा और कहा इससे फिल्म निर्माण लोगों को लोगों से जोड़ने में प्रोत्साहन मिलेगा।