{"_id":"5b894e9342c79246725bbbdc","slug":"narendra-modi-inaugurates-400-bed-nepal-bharat-maitri-pashupati-dharashala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने किया 400 बिस्तरों की क्षमता वाले नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला का उद्घाटन ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पीएम मोदी ने किया 400 बिस्तरों की क्षमता वाले नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला का उद्घाटन
भाषा, काठमांडू
Updated Fri, 31 Aug 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली ने यहां भारत की मदद से तीर्थयात्रियों के लिए बने 400 बिस्तरों के नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला का संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। मोदी ने पशुपति क्षेत्र विकास न्यास को यह धर्मशाला सौंपते हुए कहा,‘‘काठमांडो में नेपाल भारत-मैत्री पशुपति धर्मशाला का उद्घाटन करते हुए मुझे खुशी हो रही है।’’
विज्ञापन
इस धर्मशाला में पशुपति मंदिर के तीर्थाटन पर आने वाले यात्रियों एवं परिवारों के लिए पारिवारिक कमरे, रसोईघर, भोजन हॉल, पुस्तकालय तथा उनकी जरुरतों की पूर्ति के लिए अन्य बहुद्देश्यीय सभागार हैं। यह मंदिर बागमती नदी के तट पर है। मोदी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा,‘‘यह बस एक भवन नहीं है..... नेपाल-भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला आंगुतकों को दोनों पड़ोसियों के बीच की मित्रता की याद दिलाएगा। ’’
विज्ञापन
उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं नेपाली भाषा में प्रकाशित करने के नेपाल सरकार के फैसले की सराहना भी की। उन्होंने कहा, ‘‘दिल को छू लेने वाले इस सद्भाव के लिए मैं प्रधानमंत्री ओली और नेपाल सरकार को धन्यवाद देता हूं।’’
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि बौद्ध धर्म इस बात का पाठ पढ़ाता है कि कैसे चरमपंथ और आतंकवाद की चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला किया जाए। उन्होंने नेपाल में राजनीतिक स्थिरता की भी प्रशंसा की।