फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   N Korea ready to 'counter-attack' in face of US 'provocation'

उकसावे की कार्रवाई से बाज आए अमेरिका वर्ना जवाबी हमले को रहे तैयार: उत्तर कोरिया

Fri, 16 Sep 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
N Korea ready to 'counter-attack' in face of US 'provocation'
- फोटो : Reuters
उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण से उपजे तनाव के बीच उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि वह अमेरिका द्वारा जारी ‘उकसावे’ की कार्रवाई पर जवाबी हमला करने को तैयार है। उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने वेनेजुएला में ‘नॉन अलाइंड मूवमेंट’ की बैठक में कहा, कोरियाई जनता ने संकेत दिया है कि हम दुश्मनों की उकसावे की कार्रवाई पर जवाबी हमला करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यह चेतावनी मंगलवार को एक अमेरिकी शक्ति प्रदर्शन के दौरान दो अमेरिकी सुपरसोनिक विमानों द्वारा दक्षिण कोरिया के ऊपर उड़ान भरने के बाद आई है। उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह अपना पांचवां और अभी तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया था।
विज्ञापन


री योंग ने कहा कि वाशिंगटन से मिल रही ‘धमकियों’ के जवाब में यह परमाणु परीक्षण जरूरी थे। री योंग ने एक द्विभाषिए के जरिए कहा, अमेरिका की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के मद्देनजर यह जरुरी हो गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सब कुछ करने के बाद उत्तर कोरिया परमाणु बम के विकल्प का प्रयोग करे। उन्होंने परमाणु परीक्षणों को प्रायद्वीप पर अमेरिकी सैन्य अभ्यासों के जवाब में ‘वैध’ रक्षा नीति का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed