फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mysterious nigeria disease

रहस्यमय बीमारी से 18 की मौत

Sun, 19 Apr 2015 02:55 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
mysterious nigeria disease

एक रहस्यमय बीमारी सामने आई है जिसमें आँखों के आगे अंधेरा छा जाता है, सिर में दर्द होता है और मरीज़ होश खो देता हैं। इस बीमारी से 24 घंटे के भीतर ही मरीज़ की मौत हो जाती है और इससे दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में पिछले कुछ ही दिनों में 18 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


बीमारी ओंडो प्रांत के ओडे-इरेले क़स्बे से शुरू हुई और तेज़ी से फैली है। अधिकारियों के मुताबिक बीमारी मरीज़ के सेंट्रल नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र पर हमला करती है और टेस्टों में ये इबोला नहीं पाई गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ इलाक़े में पहुँच गए हैं और बीमारी को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल में लक्षण दिखे

इबोला से दुनियाभर में ख़ासकर पश्चिम अफ़्रीका में हज़ारों लोग मारे गए। समाचार एजेंसी एएफ़पी ने ओंडो प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बीमारी को रहस्यमयी बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता ग्रेगरी हॉर्ट ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा कि लक्षण 13-15 अप्रैल के बीच दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय स्वास्थ्य आयुक्त डायो एडेयांजू ने स्थानीय अख़बार 'प्रीमियम टाइम्स' से कहा कि यह अज्ञात बीमारी मरीज़ों के नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) पर हमला कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed