फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Myanmar military plane carrying 116 missing

म्यांमार के सैनिक विमान का मलबा समुद्र में मिला, 116 लोग थे सवार

Wed, 07 Jun 2017 09:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 07 Jun 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
Myanmar military plane carrying 116 missing
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन

100 से भी अधिक सैनिकों और उनके परिजनों के साथ बुधवार दिन में उड़े म्यांमार के सैन्य विमान का मलबा अंडमान सागर में मिला। म्यांमार के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त विमान के टुकड़े दावेई शहर से 136 मील (218 किमी) की दूरी पर समुद्र में पाए गए हैं। बुधवार दिन में उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट जाने के बाद से नौसेना के जहाज और विमान इस सैन्य विमान की तलाश कर रहे थे। विमान में चालक दल के 14 सदस्यों समेत 106 लोग सवार थे, जो सैनिक या उनके परिजन थे। बताया जा रहा है कि सवार लोगों में एक दर्जन से अधिक बच्चे थे। 

इससे पहले बुधवार को 116 लोगों को लेकर उड़ान भरने के कुछ देर बाद म्यांमार का यह सैन्य विमान दक्षिणी माइयेक और यांगून के बीच लापता हो गया था। म्यांमार के सेना प्रमुख के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया था कि दावेई शहर से 20 मील पहले पश्चिम में पहुंचने के बाद विमान का एटीसी से अचानक संपर्क टूट गया। बयान में कहा गया कि तलाश और बचाव अभियान जारी है। बाद में वायु सेना के एक सूत्र ने पुष्टी की कि विमान के टुकड़े समुद्र में पाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यांमार में इस समय मानसून का मौसम है लेकिन विमान के गायब होने के समय खराब मौसम की कोई खबर नहीं थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान चीन निर्मित चार इंजन वाला वाई-8 एफ-200 था। सेना ने कहा कि इस विमान की डिलीवरी पिछले वर्ष मार्च में की गई थी। उड्डयन मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि म्यांमार के बेड़े के अधिकतर विमान पुराने और जर्जर हो चुके हैं। हालांकि, एयरपोर्ट के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि प्लेन में 105 यात्री और 11 क्रू मेंबर सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed