फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Muslim woman dismissed from school on the objection on the video recording of the terrorist attack 

आतंकी हमले वाले वीडियो पर आपत्ति दर्ज करने पर मुस्लिम महिला स्कूल से बर्खास्त

Mon, 26 Sep 2016 11:02 PM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Mon, 26 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Muslim woman dismissed from school on the objection on the video recording of the terrorist attack 
- फोटो : demo

ब्रिटेन के एक स्कूल में आतंकी हमले का विडियो दिखाए जाने पर आपत्ति जताने वाली एक मुस्लिम महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया। लंदन के स्कूल में अमेरिका में 2001 में हुए आतंकी हमले का वीडियो दिखाया जा रहा था, जिसका 24 वर्षीय मुस्लिम शिक्षिका ने विरोध किया था। 

विज्ञापन


लंदन के बर्मिंघम हर्ट लैंड एकेडमी में पढ़ाने वाली सुरिया बी नाम की एक मुस्लिम शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। शिक्षिका ने अपनी बर्खास्तगी को अनुचित बताते हुए इसे धार्मिक भेदभाव से प्रेरित बताया और अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक सुरिया बी ने बताया कि स्कूल में दिखाया गया यूट्यूब वीडियो नाबालिग बच्चों के लिए नही था। इस पर बी ने बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भी स्कूल प्रशासन पर सवालिया निशान लगाए। उन्होंने कहा कि जिन 30 बच्चों की क्लास में आतंकी हमले का वीडियो दिखाया जा रहा था वह महज 11 साल के थे जो कि 2001 में अमेरिका में हुए आतंकी हमलों के बारे में कुछ नही जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में केवल प्लेन का इमारत से टकराना ही नही बल्कि लोगों को टॉवर से कूद कर आत्महत्या करते हुए भी दिखाया गया है। ऐसे वीडियो बच्चों के दिमाग को भ्रमित करते हैं जो उनके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता हैं। दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वे बी द्वारा की जाने वाली कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed