फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   murder of one more foreigner in bangladesh

बांग्लादेश: विदेशी नागरिक को छाती, हाथ और पैर में मारी गोलियां

Sun, 04 Oct 2015 11:34 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
murder of one more foreigner in bangladesh

उत्तरी बांग्लादेश के रंगपुर में एक जापानी शख्स की हत्या कर दी गई है। पांच दिन पहले ही राजधानी ढाका में इटली के एक व्यक्ति की हत्या की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

विज्ञापन


पिछले पांच दिनों में बांग्लादेश में दो विदेशी नागरिकों की हत्या हो चुकी है। रंगपुर में मारे गए इस व्यक्ति का नाम कुनियो होशी है, जिसकी उम्र 66 साल थी।
विज्ञापन


होशी पहली बार 2011 में बांग्लादेश गए थे और उसके बाद हर साल वहां जाया करते थे। इससे पहले वह पांच महीने पहले बांग्लादेश आए थे।

मारी थीं 3 गोलियां

murder of one more foreigner in bangladesh

होशी को हत्यारे ने तीन बार गोली मारी थी। यह हमला सुबह करीब 10 बजे के करीब हुआ। हमले के बाद होशी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक होशी को छाती, हाथ और पैर में गोलियां मारी गई थीं। हालांकि, पुलिस अभी ये साफ नहीं कर पा रही है कि आखिर इस हमले के पीछे क्या वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed