फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mulla hebtullah wants outside forces to leave

अफगानिस्तान खाली करे अमेरिका : तालिबान सरगना

Sun, 03 Jul 2016 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
mulla hebtullah wants outside forces to leave
taliban chief

आतंकी संगठन तालिबान के नए सरगना मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा ने अमेरिका समेत सभी विदेशी सुरक्षा बलों से अफगानिस्तान खाली करने को कहा है। उसने कहा कि ऐसा करना अफगानिस्तान के हित में होगा। तालिबान सरगना बनने के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान में हैबतुल्ला ने कहा कि अगर अफगानिस्तान सरकार अपने विदेशी सहयोगियों को देश से बाहर कर दे, तो उसके साथ समझौता संभव है।

विज्ञापन


इस्लामी कानून के तहत समझौता करने की दिशा में यह पहला कदम है। मई में अमेरिकी ड्रोन हमले में मुल्ला मंसूर के मारे जाने के बाद हैबतुल्ला तालिबान का सरगना बना है। ईद के एक सप्ताह पहले हैबतुल्ला ने कहा कि अमेरिका बेवजह अपनी ताकत दिखाने के बजाय हकीकत को स्वीकार करे और अफगानिस्तान से कब्जा खाली करे।
विज्ञापन


अफगान अमेरिका और उसके सहयोगियों की ताकत से नहीं डरता है। अमेरिका एक गुट का नहीं, बल्कि एक देश का सामना कर रहा है और इसमें उसको जीत नहीं मिलेगी।  उसने कहा कि तालिबान इस्लामिक कानून के तहत स्वतंत्र और अखंड अफगानिस्तान बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पश्चिमी देशों के समर्थन वाली अफगानिस्तान सरकार को बताना चाहते हैं कि उसके लिए क्षमा और सहिष्णुता का रास्ता खुला है। आठ जुलाई को नाटो के नेता वारसा में आयोजित होने वाले एक समिट में मुलाकात करेंगे। इस बीच 2020 तक अफगानिस्तान सरकार का समर्थन जारी रखने को मंजूरी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed