फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mozambique fuel tanker blast kills minimum 73

मोजाम्बिक में पेट्रोल टैंक ट्रक में ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत

Fri, 18 Nov 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Mozambique fuel tanker blast kills minimum 73
सांकेतिक चित्र

पश्चिमी मोजाम्बिक के एक गांव में बड़ी दुर्घटना हुई है। एक तेल टैंक ट्रक में विस्फोट हो जाने से 73 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मोजाम्बिक के सरकारी रेडियो 'रेडियो मोजाम्बिक' ने टेटे में अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 73 हो गई है।इससे पहले सरकार ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मालावी के निकट टेटे प्रांत के काफिरिजेंज गांव में जब लोगों ने ट्रक से पेट्रोल लेने का प्रयास किया तो अचानक यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


सरकारी बयान के अनुसार 110 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर के मुताबिक घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मंत्रालय के निदेशक जोआओ मानासेस के मुताबिक अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जब विस्फोट हुआ, तो क्या उस समय तेल टैंक ट्रक पेट्रोल बेच रहा था या फिर निवासियों ने उस पर धावा बोल दिया था। हालांकि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अुनसार, मोजाम्बिक दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है। यह देश भयानक आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed