{"_id":"9b7001e2d7926d820f86813d2b0c93f5","slug":"mount-everest-climbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अब देने पड़ेंगे कम पैसे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अब देने पड़ेंगे कम पैसे
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एवरेस्ट पर चढ़ना अब और सस्ता हो गया है। नेपाल ने एवरेस्ट पर पर्वतारोहण की फीस आधे से भी ज्यादा घटा दी है। नए साल के मौके पर यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विदेशियों को अब तक 25 हजार डॉलर फीस चुकाकर पर्वतारोहण की इजाजत मिलती थी। अब उन्हें प्रति व्यक्ति 11 हजार डॉलर तक ही खर्च करने होंगे।
कुछ पर्वतारोहियों का कहना है कि एवरेस्ट पर पहले ही काफी भीड़ हो चुकी है। मगर एक वरिष्ठ पर्यटन अधिकारी के मुताबिक फीस घटाने की योजना देशभर में पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया कदम है। एवरेस्ट के अलावा दूसरे कई पहाड़ों पर चढ़ने की दरें भी कम की गई हैं।
विज्ञापन