{"_id":"59c5a3044f1c1b98688b5f84","slug":"mount-agung-volcano-active-in-indonesia-10-thousands-people-have-left-their-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में माउंट अगुंग ज्वालामुखी सक्रिय, 10 हजार लोगों ने छोड़ा घर ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंडोनेशिया में माउंट अगुंग ज्वालामुखी सक्रिय, 10 हजार लोगों ने छोड़ा घर
एजेंसी, जकार्ता
Updated Sat, 23 Sep 2017 05:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में माउंट अगुंग ज्वालामुखी सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी की बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किए जाने के बाद तकरीबन 10 हजार ग्रामीण अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि हमने अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है क्योंकि भूकंपीय गतिविधि में वृद्धि दर्ज हुई है। ज्वालामुखी से 6 किलोमीटर के दायरे तक लोगों को हटाया जाता है लेकिन इस दायरे को हमने उत्तर, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम के क्षेत्रों के लिए 7.5 किलोमीटर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि तकरीबन 9400 लोगों को उनके घरों से निकाल लिया गया है। इन्हें कारानगासेम, कलुंगकुंग और बुलेलेंग के जिलों के 50 शिविरों में शरण दे दिया गया है।
विज्ञापन
पिछली बार 1963 में फटा था माउंट अगुंग ज्वालामुखी
इंडोनेशिया के कुटा से 72 किलोमीटर उत्तरपूर्व स्थित माउंट अगुंग ज्वालामुखी पिछली बार 1963 में फटा था, जिसमें 1,000 लोग मारे गए थे और इसका लावा 10 किलोमीटर तक फैल गया था। इंडोनेशिया में इस समय 129 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।