फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mosul is in control of Iraqi Fighters

इराकी सेना की जीत से घबराया आईएस, बच्चों को बना रहा है आत्मघाती हमलावर

Sun, 06 Nov 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
Mosul is in control of Iraqi Fighters
ISIS - फोटो : reuters

दुनिया के सबसे खतरनाक आंतकी संगठन इस्लामिक स्टेट पर संकट के काले बादल मडराने लगे हैं। ईराकी सेना आईएस के खात्मे को आगे बढ़ रही है। अब खबर है कि आईएस ने अपने गढ़ मोसुल को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई छेड़ दी है। इराकी सेना मोसुल के नजदीक घेराबंदी कर रही है।

विज्ञापन


आईएस ने सेना से लड़ने के लिए आत्मघाती दस्ते को तैयार किया है। आईएस के एक वीडियो में आत्मघाती दस्ते के साथ बच्चे भी दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक इराकी सेना के सामने आईएस लड़ाके पीछे हटे हैं। हालांकि आत्मघाती दस्ते सेना के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन


मोसुल में तेजी से आगे बढ़ रही इराकी सेना अब मोसुल एयरपोर्ट के नजदीक पहुंच गई हैं। आईएस के आतंकी शहर के दक्षिणी हिस्से में सिमटने को मजबूर हो गए हैं। माना जा रहा है कि इराकी सेना की बड़ी कार्रवाई से सामने आईएस को हार झेलनी पड़ रही है। हार को देखते हुए आईएस ने भी अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारे जा चुके हैं आईएस के विदेशी लड़ाके

Mosul is in control of Iraqi Fighters

टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक 17 अक्टूबर के बाद से तेज हुई मोसुल की लड़ाई में अब तक 100 से अधिक आत्मघाती हमलावर इराकी बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के चक्कर में खुद को उड़ा चुके हैं। इराकी सेना के विरुद्ध आईएस की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा आत्मघाती हमला है।

एक सीनियर फेलो और ICSR के थिंक टैंक चार्ली विंटर आईएस की इस कार्रवाई को अभूतपूर्व मान रहे हैं। इराकी सैनिकों ने आईएस लड़ाकों से जब्त एक जीप दिखाई है।  विस्फोटकों से लैस इस जीप में केवल उतना ही हिस्सा खुला है जिसमें आत्मघाती हमलावर ड्राइवर अपना निशाना देख सके।

इराकी सेना के जनरल के मुातबिक आईएस बच्चों से आत्मघाती हमले इसलिए करवा रहा है क्योंकि उसके अधिकतर विदेशी लड़ाके मारे जा चुके हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed