फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mosul is free from IS's possession, Iraq's PM says the great victory is at hand

मोसुल आईएस के कब्जे से आजाद, इराकी पीएम आब्दी ने किया ऐलान

Mon, 10 Jul 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Mon, 10 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Mosul is free from IS's possession, Iraq's PM says the great victory is at hand
- फोटो : cnn

इराकी सेना ने मोसुल शहर को दुर्दांत आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कब्जे से आजाद करा लिया है। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी ने रविवार को इसका एलान किया। यह इस्लामिक स्टेट की अब तक की सबसे बड़ी है।

विज्ञापन


आब्दी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, पीएम खुद मोसुल पहुंचे और सेना व इराकी अवाम को इस बड़ी जीत की बधाई दी। इस्लामिक स्टेट ने तीन साल से मोसुल पर कब्जा कर रखा था। इराकी सेना ने शहर को आतंकियों के कब्जे से आजाद कराने के लिए नौ महीने से भीषण लड़ाई छेड़ रखी थी। आब्दी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से जारी एक तस्वीर में प्राचीन शहर मोसुल की आजादी का एलान करने यहां पहुंचे प्रधानमंत्री काले रंग की सैन्य वर्दी और टोपी पहने दिख रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि मोसुल में लड़ाई पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। शहर में गोलियों और हवाई हमलों की आवाज उस समय भी सुनी गई जब प्रधानमंत्री के कार्यालय से मोसुल की आजादी का एलान किया जा रहा था। मोसुल पर फिर से इराकी फौज का कब्जा होना कई मायने में अहम है। 2014 से ही इराक में आईएस ने खूंरेजी मचा रखी है। आईएस ने इराक के ज्यादातर सुन्नी बहुल इलाके में 2014 में कब्जा कर लिया था। वह इराक और पड़ोसी देश सीरिया में खलीफा की हुकूमत का दावा करता रहा है। लेकिन अमेरिका के नेतृत्व में सीरिया और इराक दोनों में ही आईएस पर बड़ी सैन्य कार्रवाई हो रही है। इसके कारण आईएस के कब्जे वाला बड़ा भूभाग उसके हाथ से निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर से चल रही थी मोसुल की आजादी की लड़ाई.....

Mosul is free from IS's possession, Iraq's PM says the great victory is at hand
mosul

इराकी फौज ने आईएस के कब्जे से मोसुल को आजाद कराने की लड़ाई अक्टूबर में शुरू की थी। सेना ने शहर के पूर्वी हिस्से पर इस साल जनवरी में कब्जा कर लिया था। फरवरी में शहर के पश्चिमी हिस्से के लिए जंग शुरू हुई। लेकिन लड़ाई तब काफी कठिन हो गई जब इराकी फौज तिगरिस नदी के पश्चिमी किनारे पर घनी आबादी वाले पुराने शहर में घुसी।

हाल के दिनों में इराकी सेना ने मोसुल से भाग रहे कई जिहादियों को मारा है। रविवार को इराकी की संयुक्त ऑपरेशन कमांड ने कहा कि नदी से भागने के प्रयास में 30 आतंकी मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अक्टूबर में जंग शुरू होने के बाद 9,15,000 लोगों ने मोसुल छोड़ा। वर्ष 2014 से इराक और सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाला गठबंधन आईएस से लड़ाई और हवाई हमलों में इराकी फौज की मदद कर रहा है। जून में अपने एक ट्वीट में पीएम आब्दी ने कहा था, हम फर्जी (आईएस) स्टेट का खात्मा देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed