{"_id":"d4e2828e5c2abe17458d0f920939bff9","slug":"more-than-three-thousand-killed-by-ebola-says-ebola-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा इबोला से 3000 से ज्यादा की मौत ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जानलेवा इबोला से 3000 से ज्यादा की मौत
Updated Sat, 27 Sep 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक जानलेवा इबोला वायरस के संक्रमण से पश्चिम अफ्रीका में अब तक 3,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार उस क्षेत्र में 6,500 से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में हैं। इस वायरस के संक्रमण का सबसे ज़्यादा असर लाइबेरिया पर पड़ा है। वहां संक्रमण के सबसे अधिक 1,830 लोगों की मौत हुई है।
इबोला वायरस के ख़तरे को देखते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे 'वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा' कहा था। कुछ अध्ययनों ने आगाह किया है कि नवंबर की शुरुआत तक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,000 के पार जा सकती है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में गिनी और लाइबेरिया में दो नए स्थानों में इबोला के पहले मामलों की पुष्टि हुई है।
डब्लूएचओ की यह रिपोर्ट इबोला वायरस से निपटने में मदद कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों से वायरस से संक्रमित होने के खतरों के प्रति भी आगाह करती है।
इसके अनुसार अब तक 375 स्वास्थ्यकर्मी इबोला से संक्रमित हुए हैं जबकि 211 की मौत हो चुकी है।