फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more than ten died and 300 missing in srilanka in landslide

श्रीलंका में भूस्खलन: 10 की मौत, 250 लापता

Wed, 29 Oct 2014 08:26 PM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
more than ten died and 300 missing in srilanka in landslide

श्रीलंका में भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम ढाई सौ लोग लापता हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद हुए इस भूस्खलन ने मध्य श्रीलंका के बदुला जिले में दर्जनों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया।

ये ज़िला राजधानी कोलंबो से दो सौ किलोमीटर दूर है। राहत और बचाव कार्यों में सुरक्षा बलों को लगाया गया है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता प्रदीप कोडीप्पिली ने कहा, "राहत अभियान के तहत अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं। लगभग ढाई सौ लोग लापता हैं और 140 घर तबाह हो गए हैं।"

हाल के हफ्तों में श्रीलंका के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई हैं जिसे देखते हुए सरकार ने मिट्टी धंसने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed