फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more than 50 thousands became homeless in ukrain

यूक्रेन में 50 हजार से ज्यादा हुए बेघर

Sat, 28 Jun 2014 08:58 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
more than 50 thousands became homeless in ukrain

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यूक्रेन में आए संकट की वजह से अब तक 54,400 लोग देश के अंदर ही विस्थापन का शिकार हो चुके हैं। पिछले हफ़्ते ही 16,400 लोग विस्थापित हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस साल 1,10,000 लोग यूक्रेन छोड़कर रूस जा चुके हैं। इनमें से अधिकांश देश के पूर्वी क्षेत्र से हैं। हालांकि रूस में सिर्फ 9,500 लोगों ने आधिकारिक रूप से शरणार्थी का दर्जा मांगा है।
विज्ञापन


एक हफ़्ते पहले यूक्रेन की तरफ़ से घोषित युद्ध विराम जल्द की समाप्त होने वाला है। युद्धविराम के बावजूद रूस समर्थक अलगाववादियों और सेना के बीच ख़ूनी संघर्ष जारी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल से अब तक सैकड़ों नागरिक और लड़ाके मारे जा चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों में रूस के साथ क्राईमिया के विलय और पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई के परिणामस्वरूप विस्थापित लोगों को भी शामिल किया गया है।

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की प्रवक्ता मेलिसा फ्लेमिंग ने कहा, "हम यूक्रेन में आंतरिक विस्थापन में तेज़ी से बढ़ोतरी देख रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "यूक्रेन से रूस जाने वाले लोगों के अलावा 700 लोग अन्य देशों जैसे पोलैंड, बेलारूस, चेक गणराज्य और रोमानिया भी गए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed