बढ़ता जा रहा है इबोला, मरने वालों की संख्या 4000 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि इबोला वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है।
ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक इबोला वायरस से बुरी तरह प्रभावित पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में 4,020 लोग मारे जा चुके हैं।
आठ लोग नाइजीरिया और एक व्यक्ति अमरीका में मारा गया है।
इबोला वायरस के कुल मिलाकर 8,399 पुष्ट या संदिग्ध मामलों का पता चला है जिनमें से अधिकतर पश्चिम अफ्रीका में हैं।
चिकित्साकर्मी भी खतरे में
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पश्चिमी अफ्रीका में 233 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की मौत इबोला वायरस की वजह से हुई है।
उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की सरकार ने कहा है कि इबोला वायरस के संक्रमण की वजह से अगले वर्ष होने वाले अफ्रीकन नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट रद्द कर दिया जाए।
इबोला मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत डेविड नेबेरो ने चेतावनी दी है कि हर देश ने यदि इबोला से निपटने में सक्रियता नहीं दिखाई तो दुनिया को हमेशा इबोला वायरस की मौजूदगी में रहना होगा।