फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more than 40 killed in nigeria in serial blasts.

नाइजीरिया में कई धमाके, 40 की मौत

Wed, 18 Feb 2015 08:16 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
more than 40 killed in nigeria in serial blasts.

नाइजीरिया में चुनावों से पहले देश के कई इलाकों में लगातार हुए बम धमाकों में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। पू्र्वोत्तर के शहर बियू में सेना के एक चेक प्वाइंट पर हुए कई धमाकों में 36 लोग मारे गए।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते इस शहर को बोको हराम ने अपने निशाने पर लिया था। योबे राज्य में एक रेस्तरां में धमाका हुआ जिसमें तीन लोग मारे गए हैं और 12 घायल हुए हैं।

विपक्षी पार्टी एपीसी की रैली के दौरान गोलियां चलने की आवाजें आई हैं और धमाके भी। ऐसा दक्षिणी रिवर्स स्टेट में प्रमुख विपक्षी पार्टी द ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस (एपीसी) की रैली में हुआ है। हिंसा के कारण देश में आम चुनावों को 28 मार्च तक टाल दिया गया है।

विज्ञापन

चुनाव और हिंसा

more than 40 killed in nigeria in serial blasts.

जिस समय रैली में बम धमाका हुआ उस समय पार्टी के समर्थक अपने नेताओं के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी एएफपी के बताया कि रैली के इकट्ठा हुई भीड़ में एक हल्का विस्फोट हुआ।

इसके बाद भी आयोजकों ने रैली को जारी रखने का फैसला किया, लेकिन तभी गोलीबारी की आवाजें आने लगीं और लोग वहां से भागने लगे।

सोमवार को नाइजीरियाई मानवाधिकार आयोग ने कहा था कि चुनाव से पहले हुई हिंसा में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। इसी महीने राष्ट्रपति गुडलक जॉनथन के रैली से जाने के बाद धमाका हुआ था, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed