फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   more than 380 died in china earthquake

चीन भूकंप से 380 की मौत, अभी हजारों फंसे

Tue, 05 Aug 2014 10:25 AM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
more than 380 died in china earthquake

चीन ने दक्षिण पश्चिम सूबे यूनान में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाशी के लिए 2500 सैनिकों की एक टुकड़ी भेजी है।

विज्ञापन


जबकि मृत्कों की तादाद बढ़कर 380 हो गई है। कम से कम 1800 लोग घायल हैं। हालांकि सहायता दलों को उस जगह पर पहुंचने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसे भूंकप का केंद्र माना जा रहा है।
विज्ञापन


बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़कें टूट गई हैं और राहतकर्मी उनकी मरम्मत किए बग़ैर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

हज़ारों लोग अभी भी ऐसे इलाक़ों में फंसे हुए हैं जहां किसी किस्म की कोई सहायता नहीं पहुंच पाई है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि उसके गांव के दो तिहाई घर ढह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने क्षेत्र में लाखों टेंट और बिस्तरें भेजने का इंतज़ाम किया है। सैनिकों को लाइफ़ डिटेक्टर यंत्रों और खोदने के उपकरण मुहैया करवाए गए हैं ताकि वो मलबे में दबे लोगों का पता लगा पाएं और फिर उन्हें वहां से निकाला जा सके।
china
















सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने कहा है कि यह पिछले 14 साल में इस प्रांत में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

1970 में युनान प्रांत में 7।7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 15,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed