{"_id":"3671f01a-2eef-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"more-attack-possible-on-gaza-says-netanyahu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजा पर तेज हो सकते हैं हमले: नेतान्याहू","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
गजा पर तेज हो सकते हैं हमले: नेतान्याहू
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:09 PM IST
विज्ञापन
इसराइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतान्याहू ने कहा है कि उनकी सेना गजा पट्टी में फलीस्तीनी चरमपंथी गुट हमास के खिलाफ अपने अभियान के विस्तार की तैयारी कर रही है.
उन्होंने ये बात इसराइली हवाई हमलों में बुधवार को हमास के सैन्य प्रमुख अहमद सैयद खलील अल जबारी की मौत के बाद कही है.
जबारी गजा पट्टी से इसराइली सीमा में होने वाले रॉकेट हमलों के जबाव में की गई कार्वराई में मारे गए हैं.
इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की जल्द बैठक होगी. मिस्र के आग्रह पर बुलाई गई इस बैठक में हमास के सैन्य प्रमुख की मौत के बाद पैदा स्थिति पर विचार होगा.
'हमले बर्दाश्त नहीं'
इसराइली प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने टीवी पर अपने संदेश में कहा, “हमने हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों को साफ संदेश दिया है. और अगर जरूरत पड़ी तो इसराइली रक्षा बल अपने अभियान का दायरा बढ़ाने को तैयार हैं. हम अपने नागरिकों को बचाने के लिए हर कदम उठाएंगे.”
विज्ञापन
फलस्तीन के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत रियाद मनसू ने न्यूयॉर्क में बताया कि इसराइली हमलों में जबारी और अन्य अधिकारी समेत कुल नौ लोग मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
46 वर्षीय अहमद खलील अल जबारी पिछले चार साल में इसराइली हमलों में मारे गए हमास के सबसे बड़े नेता है.
हमलों के बाद जिस अस्तपाल में जबारी का शव लाया गया, उसके बाहर जमा हजारों लोग नारे लगा रहे थे “बदला लो, बदला लो” और “तेल अवीव हम तुम पर आज रात ही हमला करना चाहते हैं.”
तनाव बढ़ा
हमास के प्रवक्ता अबु जुहरी ने कहा, “इसराइल को उस पल पर अफसोस होगा जब उसने ऐसा करने की सोची होगी.”
उधर बुधवार को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और इसराइली प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बात की. व्हाइट हाउस ने बताया कि दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि हमास को रॉकेट हमले रोकने होंगे, ताकि तनाव को कम किया जा सके.
लेकिन बुधवार के हमलों के बाद तनाव नई ऊंचाई पर पहुंचे का आशंका बढ़ गई है.
गजा में बीबीसी संवाददाता जॉन डॉनिसन का कहना है कि इस हमले से एक और युद्ध की शुरुआत हो सकती है.
मिस्र ने गाजा पट्टी में इसराइल के हमले पर गहरी नाराजगी जताई है और तेल अवीव से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है.
अरब लीग के विदेश मंत्रियों की शुक्रवार को काहिरा में बैठक होगी और वे इस हिंसा पर चर्चा करेंगे.
"हमने हमास और अन्य आतंकवादी संगठनों को साफ संदेश दिया है. और अगर जरूरत पड़ी तो इसराइली रक्षा बल अपने अभियान का दायरा बढ़ाने को तैयार हैं. हम अपने नागरिकों को बचाने के लिए हर कदम उठाएंगे."
बेन्यामिन नेतान्याहू, इसराइली प्रधानमंत्री