{"_id":"626292701defd16db64b1420","slug":"monkey-tries-kidnapping-a-3-year-old-kid-while-she-was-playing-in-her-scooter-in-china-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: बंदर ने की तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने की कोशिश, वायरल वीडियो देख हैरत में पड़े लोग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
चीन: बंदर ने की तीन साल की मासूम बच्ची का अपहरण करने की कोशिश, वायरल वीडियो देख हैरत में पड़े लोग
Fri, 22 Apr 2022 05:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:19 PM IST
सार
चीन का एक डरा देने वाले वीडियो में एक बंदर एक बच्ची का अपहरण करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
तीन साल की एक बच्ची अपने घर के बाहर अपने स्कूटर से खेल रही थी। तभी एक बंदर वहां आया और उसे खींचने की कोशिश की। यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। हालांकि, बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्ची खेल रही थी तभी एक बंदर आता है और उसके बाल पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। यह घटना चीन की चोंगकिंग नगर पालिका की है। बच्ची को खींचने से पहले बंदर उसे धक्का देते हुए भी दिखाई देता है।
विज्ञापन
लेकिन, सौभाग्य से वहां मौजूद एक व्यक्ति बच्ची को बचा लेता है। बच्ची को हल्की खरोचें आई हैं। बच्ची की मां लियु के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब वह घर के अंदर खाना बना रही थी। मां को इस बारे में तब पता चला जब पड़ोसी ने सीसीटीवी की फुटेज देखी।
विज्ञापन
लियु ने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों के पास की है। जानकारी के अनुसार यह बंदर गांव में पिछली मई में आया था और कई लोगों पर हमला कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें जंगली बंदर के बारे में जानकारी मिली है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।