फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   modi arrives in tanzania

अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी आज तंजानिया पहुंचे

Sun, 10 Jul 2016 10:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
modi arrives in tanzania
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  तंजानिया पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य अफ्रीकी देशों और भारत के बीच आर्थिक क्षेत्र में रिश्तों को मजबूत करना है। मोदी डर्बन से यहां दारे-अस्सलाम देर रात पहुंचे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के तंजानिया पहुंचने के  बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्ववीट कर यह जानकारी दी। मोदी की आगवनी एयरपोर्ट पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और तंजानिया के विदेश मामलों के मंत्री बर्नार्ज मेम्बे ने की।
विज्ञापन


मोदी तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन  पोम्बे मगूफूली से कई विषयों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां सोलर ममाज के सोलर इंजीनियर एक ग्रामीण महिला समूह से भी मिलेंगे। इन्हें भारत सरकार के सहयोग से गांवों में सोलर  लेंटर्न  को मैनटेन, रिपेयर, इंस्टॉल और इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी पांच दिन के अफ्रीकी के दौरे पर हैं वह यहां अफ्रीका के चार देशों की यात्रा पर आए हैं। तंजानिया से पहले मोदी मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी तंजानिया के बाद केन्या के दौरे पर जाएंगे। अफ्रीकी देशों के दौरे पर प्रधामंत्री का फोकस हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र सहित समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed