फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Modi and Sharif will meet again in BRICS summit Russia

जुमे के रोज परदेस में शरीफ से मिलेंगे पीएम मोदी

Thu, 09 Jul 2015 05:55 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Modi and Sharif will meet again in BRICS summit Russia

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार को रूस के उफा में द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

दोनों देशों के नेता शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को ट्वीट किया, "इस बात की पुष्टि की जाती है कि पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शरीफ के साथ शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।" उधर, इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने कहा कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत से द्विपक्षीय रिश्तों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

एक सवाल के जवाब में खलीलुल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह के छद्म युद्ध के खिलाफ है और पड़ोसी से अच्छे रिश्ते चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी विवाद बातचीत से हल करना चाहता है।
विज्ञापन

एक साल बाद बातचीत

Modi and Sharif will meet again in BRICS summit Russia

मोदी और शरीफ़ लगभग एक साल के बाद द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। मोदी और शरीफ ने पिछली बार 27 मई 2014 को द्विपक्षीय बातचीत की थी।

दोनों देशों के नेताओं के बीच पिछली द्विपक्षीय मुलाकात 27 मई 2014 को हुई थी, जब मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शरीफ समेत सभी दक्षिण एशियाई देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया था।

इसके बाद शरीफ और मोदी पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आम सभा के सत्र और काठमांडू में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सम्मेलन में आमने-सामने हुए थे, लेकिन दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed