फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   MJ Akbar said India strongly committed to TAPI pipeline project

TAPI पाइपलाइन परियोजना के लिए भारत दृढ़ प्रतिबद्ध : अकबर

Fri, 23 Feb 2018 02:58 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मारी (तुर्कमेनिस्तान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मारी (तुर्कमेनिस्तान) Updated Fri, 23 Feb 2018 02:58 AM IST
विज्ञापन
MJ Akbar said India strongly committed to TAPI pipeline project

भारत के विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण एशिया में ऊर्जा की किल्लत को पूरा करने के लिए 10 अरब डॉलर के ट्रांस-नेशनल तापी पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। लेकिन वह गैस आपूर्ति की सुरक्षा और पूर्वानुमान की चिंताओं पर आवाज उठाई है और संविदात्मक आश्वासन की मांग की है। 

विज्ञापन


तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (टीएपीआई यानी तापी) पाइपलाइन परियोजना के कार्यान्वयन की संचालन समिति के 25वें सत्र में अकबर ने कहा कि तापी का निर्बाध गैस प्रवाह भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। आज भारत में ऊर्जा आवश्यकताओं को देखते हुए हमारे सामने कई गैस पाइपलाइन के प्रस्ताव हैं। 
विज्ञापन


इसके बावजूद हम तापी पाइपलाइन परियोजना के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तुर्कमेनिस्तान दौरे की याद दिलाई, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि तापी परियोजना हमारे रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण पहल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed