फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mites given wounds like piercing needles

घुन जैसे कीड़ों ने दिया सुई चुभने जैसा दर्द

Tue, 08 Aug 2017 12:42 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Tue, 08 Aug 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mites given wounds like piercing needles
कीड़े ने दिए जख्म - फोटो : बीबीसी, हिन्दी

क्या आप सोच सकते हैं कि घुन जितने छोटे कुछ कीड़े आपको ऐसे जख्म दे जाएं, जैसे युद्ध में सैनिकों को हुआ करते हैं। एक ऑस्ट्रेलियाई किशोर के पांवों में कुछ बहुत छोटे समुद्री कीड़ों ने काट लिया जिससे उनके दोनों पांव लहूलुहान हो गए। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एक थकाने वाले फुटबॉल मैच के बाद 16 साल के सैम कैनिजाय मेलबर्न में अपने घर के पास ब्राइट बीच पहुंचे थे। वहां आधे घंटे तक उन्होंने अपने पांव समुद्री पानी में डुबोए रखे। बीबीसी रेडियो से बातचीत में सैम ने बताया कि उन्हें अपने पांव में सुई चुभने जैसा दर्द महसूस हुआ। उन्हें लगा कि उनकी एड़ियों पर रेत जमने से ऐसा हुआ है, लेकिन जब उन्होंने देखा तो दोनों पांवों को लहूलुहान पाया। उन्होंने बताया, ''काफी देर से खून बह रहा था और अब भी बंद नहीं हुआ है।''
विज्ञापन


'जैसे ग्रेनेड हमला हुआ हो'

सैम के पिता जैरड कैनिजाय ने बीबीसी को बताया कि उनका बेटा जब घर पहुंचा तो ऐसा लग रहा था कि जैसे वो किसी युद्ध में जख्मी होकर लौटा है। उन्होंने कहा, ''जैसे कोई ग्रेनेड हमला हुआ हैर। काफी ज्यादा खून था।' वह कौन-सा कीड़ा था जिसके काटने से ऐसा हुआ- यह जानने के लिए परिवार जानकारों की मदद ले रहा है ताकि इलाज में आसानी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो सकते हैं समुद्री पिस्सू

Mites given wounds like piercing needles
सैम कैनिजाय मेलबर्न - फोटो : बीबीसी, हिन्दी

सैम के पांवों में ऐसे घाव थे जैसे किसी ने ढेर सारी सुइयां चुभो दी हों। दो स्थानीय अस्पताल जब जख्म नहीं पहचान सके तो जैरड खुद उसी बीच पर गए। उन्होंने बताया, ''मैं पानी में खड़ा हुआ और उन अजीब कीड़ों को एक जाल में फंसाकर उसी जगह से इकट्ठा किया। हजारों की संख्या में उन कीड़ों को मैंने विशेषज्ञों के पास भेजा है।'' उन्होंने कहा, 'हम विशेषज्ञों की राय का इंतजार कर रहे हैं कि ये कौन-से कीड़े हैं, ये कैसे बर्ताव करते हैं और ऐसा क्यों हुआ?'

ये हो सकते हैं समुद्री पिस्सू

समुद्री जीव वैज्ञानिक डॉ. जेनेफोर वॉकर-स्मिथ ने इन कीड़ों के सैंपल देखकर ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'हैरल्ड सन' को बताया कि ये कीड़े लिसिनैसिड एम्फिपॉड्स यानी समुद्री पिस्सू हो सकते हैं जो मृत जीवों को खाते हैं। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि सैम ने गलती से भोजन कर रहे कीड़ों के एक समूह पर पांव रख दिया हो। पर आम तौर पर वे पिरान्हा मछलियों की तरह हर वक्त हमले की फिराक में नहीं रहते।' विशेषज्ञों ने कहा है कि ऐसी घटनाएं बहुत कम देखने में आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed