{"_id":"9f6a8e4e6a4c089f93d5df2a501e3d2f","slug":"missing-woman-loses-17-kg-weight-in-17-days-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला का 17 दिनों में 17 किलो वजन कम हुआ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इस महिला का 17 दिनों में 17 किलो वजन कम हुआ
Updated Thu, 09 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के जंगलों में 17 दिनों से गायब एक महिला मिल गई हैं।
विज्ञापन
शैनन फ्रेजर नामक यह महिला इतने दिनों तक छोटी मछलियां और कीड़े खाकर जिंदा रहीं लेकिन इस दौरान उनका 17 किलो वजन कम हो गया। वो सैर करने के दौरान अपने पति से बिछड़ गईं थीं।
फ्रेजर ने अपने परिवार को बताया कि वूरूनूरैन फॉरेस्ट में उन्हें साफ पानी में रहने वाले घड़ियाल और कैजोवैरी पक्षी का सामना करना पड़ा। कैजोवैरी दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी होता है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी खोज के लिए बड़ा तलाशी अभियान चलाया था लेकिन वो केले की खेती करने वाले एक किसान को मिलीं। वो जहां से लापता हुई थीं उसके पास ही मिलीं।
फ्रेजर की त्वचा धूप से काफी जल गई है। उनके शरीर पर कटने, छिलने और कीड़ों के काटने के निशान भी हैं।