{"_id":"1f8fc9d8776a0d5279aa24979a10cfcf","slug":"miss-universe-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला सुंदरी बनीं मिस यूनिवर्स 2013","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
वेनेजुएला सुंदरी बनीं मिस यूनिवर्स 2013
Updated Sun, 10 Nov 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला की गैब्रिएला इस्लर ने दुनिया के 86 देशों की खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए 'मिस यूनिवर्स 2013' का खिताब अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
25 वर्षीय इस्लर फ्लेमेंको डांसर हैं और वह अपने देश में टीवी पर नजर आती हैं।
पिछले साल की मिस यूनिवर्स रहीं अमेरिका की ओलिविया कल्पो ने इस्लर को ताज पहना कर खिताब से नवाजा।
इस सौंदर्य प्रतियोगिता में स्पेन की पैट्रिसिया यूरेना रॉड्रिग्स 62वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की पहली उपविजेता रहीं जबकि मिस इक्वाडोर कॉस्टांज़ बेज़ सेकंड रनर अप रहीं।
विज्ञापन
इस सौंदर्य प्रतियोगिता के जजों के पैनल का नेतृत्व अमेरिका के रॉक म्युज़िशियन स्टीवन टायलर ने किया।
भारत की मानसी मोघे इस प्रतियोगिता के शीर्ष पांच में अपनी जगह नहीं बना पाईं।
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो ने ट्विटर पर इस्लर को बधाई दी और उनकी जीत को वेनेज़ुएला की जीत क़रार देते हुए कहा कि अंतिम छह मिस यूनिवर्स में से तीन ख़िताब वेनेज़ुएला के नाम दर्ज़ है।
विज्ञापन
भारत की मानसी मोघे इस प्रतियोगिता के टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं, लेकिन वह टॉप पांच के मुकाबले में बाहर हो गईं।
इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन रूस की राजधानी मॉस्को के क्रॉकस सिटी हॉल में हुआ। इस प्रतियोगिता के 61 वर्ष के इतिहास में पहली बार इसका आयोजन रूस में किया गया था।
पिछले साल इसका आयोजन अमेरिका के लास वेगास शहर में किया गया था।
मिस यूनिवर्स 2013 प्रतियोगिता में अज़रबैजान पहली बार शामिल हुआ। इस प्रतियोगिता के लाइव प्रसारण को विश्व भर में लगभग एक अरब लोगों ने टेलीविज़न पर देखा।
रूस में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ताज वेनेज़ुएला की ग्रैबिएला इस्लर को मिला है। उन्हें पिछली विजेता मिस अमेरिका ओलिवया कल्पो ने ताज पहनाया।