फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Miss Turkey 2017 lose her crown for a disputed tweet

एक ट्वीट ने तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला के सिर से छीना ताज

Sat, 23 Sep 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Miss Turkey 2017 lose her crown for a disputed tweet
इटिर एसेन - फोटो : AP

एक ट्वीट किसी को कहां से कहां तक ले जा सकता है। इसका एक उदाहरण तुर्की में देखने को मिला, जहां मिस तुर्की को इसकी वजह से कुछ घंटों में ही अपना ताज गंवाना पड़ा। दरअसल, मिस तुर्की ने 2016 में तख्तापलट को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर बाद में काफी विवाद हुआ और उनसे यह खिताब छीन लिया गया। 

विज्ञापन


18 साल की इटिर एसेन ने गुरुवार की रात मिस तुर्की 2017 का सम्मान जीता और वह इस साल मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन ऑर्गनाइजर्स ने उनके ट्वीट के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




बता दें कि 15 जुलाई 2016 में तुर्की में राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन को हटाने के लिए सैन्य तख्तापलट की नाकाम कोशिश की गई थी। इटिर एसेन ने अपने ट्वीट में तख्तापलट के दौरान मारे गए 249 सैनिकों की तुलना शहीदों से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तुर्की: जनमत संग्रह में एर्दोगान की जीते

उन्होंने कहा, 'मैं इस दिन का जश्न मनाने के लिए शहीद हुए विद्रोहियों के लिए खून बहा रही हूं। यहां इटिर एसेन ने महिलाओं के 'उन दिनों' की तकलीफ को शहादत से जोड़ा था।' ऑर्गनाइजर्स ने कहा कि एसेन ने यह ट्वीट रिजल्ट घोषित होने के कुछ देर बाद किया। जिसके बाद ऑर्गनाइजर्स ने एक बैठक बुलाई और रनर-अप रही अस्ले सुमेन को मिस तुर्की का अवार्ड देने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed