{"_id":"56e4952a4f1c1b967d8b456e","slug":"minor-killed-in-is-chemical-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS ने किया रासायनिक हमला, बच्ची की मौत, 600 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
IS ने किया रासायनिक हमला, बच्ची की मौत, 600 घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 03:46 AM IST
सार
- किरकुक के पास दो रासायनिक हमले
- तीन दिन पहले भी इस इलाके में रसायन से भरे रॉकेट दागे गए
विज्ञापन
आइएस
- फोटो : bbc
विस्तार
इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने इराक में किरकुक के पास दो रासायनिक हमले किए, जिसमें तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई और करीब 600 लोग घायल हो गए। सुरक्षा और अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एक छोटे से कस्बे तजा में शनिवार सुबह ये हमले किए गए।
विज्ञापन
तीन दिन पहले भी इस इलाके में रसायन से भरे रॉकेट दागे गए थे। तजा अस्पताल की एक नर्स हेलमी हामदी ने बताया कि घायलों को जलन के साथ-साथ घुटन और डिहाइड्रेशन की भी शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनके सुरक्षाबलों के विशेष दस्ते ने पिछले महीने उत्तरी इराक में एक ऑपरेशन के दौरान रासायनिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहे आईएस की यूनिट के प्रमुख को पकड़ लिया था।
विज्ञापन