फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Millions dollars were donated by grandma

इस दादी अम्मा ने दान कर दिए लाखों डॉलर

Tue, 26 Jan 2016 03:59 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Millions dollars  were donated by grandma

सर्बिया की एक वृद्ध महिला ने अपने पति से उत्तराधिकार में मिले लगभग सात लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान में दे दिए हैं। मारिजा जेलाटिक (86) पूर्वी सर्बिया के पहाड़ी इलाके में एक मिट्टी की झोपड़ी में अकेली रहती हैं। पांच साल पहले उन्हें पता चला कि अरसे से उनसे अलग रह रहे उनके पति का ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया है।

विज्ञापन


2011 में मारिजा ने अपने एक पड़ोसी से इस बारे में और पता लगाने को कहा और पिछले साल उन्हें उस रकम के बारे में पता चला जो उनके पति अपने पीछे छोड़ गए थे।

मारिजा ने सर्बिया में बी-92 वेबसाइट को बताया, "मुझे धन नहीं चाहिए। मेरे लिए ब्रेड, पानी और लकड़ी ही काफी है, ताकि में सर्दियों में गर्म रह सकूं।" उन्होंने कहा, "जहां मैं जल्द जा रही हूं वहां मुझे धन की जरूरत नहीं है, इसलिए मैंने इसे दान कर दिया। उन्हें इसकी मुझसे ज्यादा जरूरत है।"

विज्ञापन

इसलिए पैसे दे दिए

Millions dollars  were donated by grandma

मारिजा ने बताया कि उनके पति मॉमसिलो 1956 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और फैक्ट्री में कारपेंटर थे। मारिजा को अपनी बीमार मां की देखरेख के लिए 18 महीने बाद ही सर्बिया लौटना पड़ा।

मां की मौत के बाद मारिजा फिर कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं गईं। वह बताती हैं कि पड़ोसी उनका ध्यान रखते हैं और जलाने के लिए लकड़ियां उन्हें देते रहते हैं, इसलिए ये पैसे उन्होंने उन्हीं को दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed