{"_id":"5766a8654f1c1b5a5611b77b","slug":"million-bngladeshi-mulviyon-issue-fatwas-told-terrorism-is-a-haram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख बांग्लादेशी मौलवी एक सुर में बोले- आतंकवाद हराम है ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एक लाख बांग्लादेशी मौलवी एक सुर में बोले- आतंकवाद हराम है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में हिंदुओं और धर्मनिरपेक्ष लेखकों की हत्या पर चिंता जताते हुए एक लाख से ज्यादा मौलवियों ने फतवा जारी कर कहा है कि इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाना हराम है। बांग्लादेश जमीयत उल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना फरीदुद्दीन मसूद ने कहा, 'आतंकियों का खुद को जिहादी बताया जाना गलत है। इस्लाम शांति का धर्म है, इस्लाम आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। जो भी आतंकवादी है वह नरक में जाएगा।'
विज्ञापन
बांग्लादेश की सबसे बड़ी शौलकिया ईदगाह के इमाम मौलाना मसूद के अनुसार, फतवे पर 1,01,524 मुफ्तियों, आलिमों और उलेमाओं ने दस्तखत किए हैं। यह फतवा संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों द्वारा विभिन्न ब्लॉगरों, ऑनलाइन कार्यकर्ता और विभिन्न धर्म एवं सामाजिक विचारों वाले लोगों की सिलसिलेवार हत्याओं के बीच जारी किया गया है।
विज्ञापन
फतवे का शीर्षक, 'मानवता की खुशहाली शांति का फरमान' रखा गया है। मौलाना ने कहा कि यदि यह फतवा आतंकवाद को रोकने में विफल भी रहा तो भी यह निश्चित तौर पर हिंसा पर लगाम लगाने में मददगार होगा।
विज्ञापन