{"_id":"5a65aa854f1c1ba5268b5e80","slug":"military-drill-in-tokyo-over-nuclear-missile-attacks-threats-given-by-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया की धमकियों पर जापान गंभीर, 73 साल बाद की मिलिट्री ड्रील","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नॉर्थ कोरिया की धमकियों पर जापान गंभीर, 73 साल बाद की मिलिट्री ड्रील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ कोरिया की ओर दी जा रही धमकियों ने दुनिया भर में तहलका मचाया हुआ है और इसी के खिलाफ तैयारियां करने के लिए जापान में मिलिट्री डील की गई। जापान में दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार मिलिट्री ड्रील हुई, जिसका आयोजन राजधानी टोक्यो में किया गया। इस ड्रील में करीब 250 नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 250 स्थानीय निवासियों को लाउडस्पीकर की मदद से निर्देश दिए गए। लाउडस्पीकर में कहा गया, 'हमें जानकारी मिली है कि मिसाइल लॉन्च किया गया है। कृपया शांतिपूर्वक बाहर निकल जाएं या अंडरग्राउंड हो जाएं।' इसके थोड़ी देर बार लाउडस्पीकर से दूसरा संदेश जारी किया गया, 'मिसाइल गुजर गई। मिसाइल कांतो क्षेत्र से होकर प्रशांत सागर की ओर चली गई।'
विज्ञापन
टोक्यो के लोगों को कहना है कि ड्रील के लिए इससे बेहतर आईडिया दूसरा नहीं हो सकता, लेकिन प्रार्थना है, ऐसे हालात कभी सामने न आए। बता दें कि पिछले साल नॉर्थ कोरिया की ओर तीन मिसाइल छोडी गई थीं और इसी वजह से ऐसे हालात बने रहते हैं कि देश पर कभी भी परमाणु हमला हो सकता है। ऐसा हर बार होता है, जब जापानी नागरिकों को इमरजेंसी के मैसेज भेजे जाते रहे हैं।
विज्ञापन