{"_id":"276de8477cfad0c289072620e20fb47b","slug":"militants-attacks-on-mosque-in-iraq-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में मस्जिद पर हमला, 64 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में मस्जिद पर हमला, 64 की मौत
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक के दियाला प्रांत में एक सुन्नी मस्जिद पर हुए चरमपंथी हमले में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया। साथ ही बंदूकधारियों ने भागते हुए लोगों पर गोलियां चलानी शुरु कर दी।
बताया जा रहा है कि ये हमला संदिग्ध शिया चरमपंथियों ने किया है।
शुक्रवार को हुआ ये हमला राजधानी बगदाद से लगभग 120 किलोमीटर दूर बाकूबा शहर के दक्षिण में एक गाँव की मस्जिद में हुआ।
दियाला प्रांत में हाल के हफ्तों में आईएस चरमपंथियों और इराकी सेना के बीच भारी लडाई का मैदान बना हुआ है। शिया लडाके इराकी सेना का समर्थन कर रहे है।