फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›    Miguel Diaz Canel became new president of Cuba

क्यूबा में छह दशक लंबा कास्त्रो राज खत्म, कनेल नए राष्ट्रपति

Fri, 20 Apr 2018 04:01 AM IST
एजेंसी, हवाना 
एजेंसी, हवाना  Updated Fri, 20 Apr 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
 Miguel Diaz Canel became new president of Cuba

क्यूबा में गुरुवार को राउल कास्त्रो के राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद कास्त्रो युग का अंत हो गया। कास्त्रो ने उपराष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल को अपना पद सौंपा। इसी के साथ देश की सत्ता पर छह दशक से काबिज कास्त्रो भाइयों का राज भी खत्म हो गया। 

विज्ञापन


57 वर्षीय कनेल राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। क्यूबा की सरकारी न्यूज वेबसाइट क्यूबाडिबेट के अनुसार, कनेल को नेशनल असेंबली में 604 में से 603 वोट मिले। वह पांच साल तक के लिए राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


कनेल कम्युनिस्ट पार्टी के सर्वोच्च नेताओं में से एक है। वह 2013 में पहली बार देश के उपराष्ट्रपति बने थे। 1959 की क्रांति के बाद वह देश के पहले ऐसे नेता हैं जो कास्त्रो परिवार से न होने के बावजूद राष्ट्रपति बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2006 से राष्ट्रपति थे राउल
शीत युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले फिदेल कास्त्रो और उनके बाद छोटे भाई राउल कास्त्रो ने देश की सत्ता लंबे समय से संभाल रहे थे। 86 साल के हो चुके राउल 2006 से देश के राष्ट्रपति थे। बड़े भाई फिदेल की बीमारी की वजह से उन्होंने यह पद संभाला था। हालांकि, राउल 2021 में कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के होने तक पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed