{"_id":"594e85594f1c1bf6628b47a1","slug":"mexico-farmer-dies-after-pig-bit-off-his-penis-and-three-fingers","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG ...पालतू सुअर ने काट खाया टुन्न मालिक का प्राइवेट पार्ट!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
OMG ...पालतू सुअर ने काट खाया टुन्न मालिक का प्राइवेट पार्ट!
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
सुअर ने काट खाया प्राइवेट पार्ट
- फोटो : getty
मैक्सिको में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। यहां एक शराबी अपने पालतू सुअर से लाड़ करते हुए अपनी जान गवां बैठा। जी हां, ये मामला सुनने में भले ही अजीब लगे, पर है पूरी तरह से सच।
विज्ञापन
ये मामला दक्षिण-पश्चिमी मेक्सिको के ओक्साका स्टेट के सैन लुकास ओजितलान शहर का है। यहां 60 वर्षीय किसान मिगुएल अनया पाब्लो रात में शराब पीने के बाद घर पहुंचा और अपने पालतु सुअर से लड़ना शुरु कर दिया। पर शायद शराब के नशे में टुन्न होकर मालिक का लाड़ करना सुअर को नहीं भाया और उसने अपने मालिक पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन
गुस्साए सुअर ने अपने मालिक की न सिर्फ 3 उंगलियां काट खाई, बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मौत के हवाले भी कर दिया।खबरों के मुताबिक लोगों ने मिगुएल अनया पाब्लो को गंभीर हालत में सुअर के पास देखा और उसे उठाकर अस्पताल ले गए। पर मिगुएल अनया पाब्लो की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन