फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mexico cranks up party to welcome tourists after mayans predict

कहीं मन रहा है 'कयामत के दिन' का जश्न

Fri, 21 Dec 2012 05:21 PM IST
Updated Fri, 21 Dec 2012 05:21 PM IST
विज्ञापन
mexico cranks up party to welcome tourists after mayans predict

दुनिया के सबसे बेहतरीन रसोइयों के हाथों बना खाना, भव्य शामियाने, संगीत की थिरकती धुनें, लॉटरी का खेल, तरह-तरह की प्रदर्शनियां और कारों की खरीद पर भारी छूट।

विज्ञापन


21 दिसंबर को लेकर भले ही दुनिया भर में कयामत के दिन की आशंकाएं पसरी हों लेकिन माया सभ्यता के जिस कैलेंडर ने इन कयासों को जन्म दिया है उसके गढ़ में जिंदगी बेहद रंगीन है।
विज्ञापन


ज़िंदगी का जश्न
‘कयामत के दिन’ की खबरों ने मैक्सिको और मध्य अमेरिका के उस इलाके को पर्यटन का गढ़ बना दिया है जहां माया सभ्यता के कुछ केंद्र और अवशेष मौजूद हैं।

फिल्मी शो, खेल-करतब, भूमिगत नदियों की सैर और इस तरह की तमाम सुख सुविधाएं वाली ये जगह अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। यहां आने वाला हर व्यक्ति जिंदगी  के भरपूर मजे लेना चाहता है और जिन लोगों का व्यापार इस पर्यटन से जुड़ा है वो इस सपने को पूरा करने में मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातत्ववेत्ताओं का कहना है कि माया सभ्यता ने कभी कयामत का जिक्र नहीं किया और उनके कैलेंडर में केवल नई सदी की शुरुआत का जिक्र है। लेकिन इन तर्कों का पर्यटकों की संख्या पर कोई असर नहीं दिखता।

दुनिया भर में माया सभ्यता के कैलेंडर को लेकर अचानक रुचि जगी है और मैक्सिको की सरकार ने इस मौके को गंवाया नहीं है। कई महीने पहले से ही मैक्सिको की सरकार ने अमेरिका और यूरोप के देशों में इस कैलेंडर को प्रचार का विषय बना दिया था।

मैक्सिको का पर्यटन विभाग भी ये मानता है कि उनकी रणनीति ने उम्मीद से बेहतर परिणाम दिखाए हैं। हालांकि कुछ लोग अब भी हैं जो मानते हैं कि प्रचार का काम बेहतर ढंग से हुआ होता तो और ज्यादा लोग आते।

पर्यटन परिषद के सदस्य सीजो एडुआर्डो सोलिस कहते हैं कि हम जनवरी 2012 में सरकारी नुमाइंदों से मिले थे ताकि प्रचार का काम तुरंत शुरू किया जा सके। लेकिन साल की शुरुआत हो चुकी थी। असल में ये काम और जल्दी किया जाना चाहिए था।

कई तरह के आयोजन
मैक्सिको के दक्षिणी इलाके युकातान में इन दिनों माहौल कुछ ऐसा है कि अगर दुनिया वाकई 21 दिसंबर को खत्म होने वाली है तो आखिरी वक्त का इंतजार जश्न में डूबा हुआ हो।

दुनिया भर के बेहतरीन खानसामों ने भी इस दिन के लिए खास तैयारियां की हैं। 'एंड ऑफ द वर्ल्ड' नाम के एक बैंक्वेट में उस दिन अंकों के आधार पर खास तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। इन व्यंजनों की कीमत 390 डॉलर प्रति व्यक्ति तक है।

ऐसे ही एक और दुकान पर ‘कयामत के दिन’ की निशानियां बिकती दिख जाएंगी। माया सभ्यता के कथन को दोहराता दुकान पर लगा विज्ञापन कहता है कि मुझ पर विश्वास कीजिए मैं सब जानती हूं।

दुकानों के अलावा कई तरह के आकर्षण और भी हैं। ग्वाटेमाला शहर से सटे तापाचूला इलाके में एक आयोजन के ज़रिए कैथलिक बाइबल और माया सभ्यता के बीच संबंध को समझाने की कोशिश की गई।


इसके अलावा मैक्सिको के कई इलाकों में इस दौरान माया सभ्यता पर कई तरह की फिल्में, डाक्यूमेंट्री और चित्रों की प्रदर्शनियां भी आयोजित की गई हैं।

सरकार की मानें तो शुरुआती लक्ष्य 18 महीनों में 52 लाख पर्यटकों को आर्कषित करना था लेकिन अगस्त महीने तक ही ये आंकड़ा रिकॉर्ड 62 लाख की संख्या पार कर गया। माना जा रहा है कि मामला खत्म होने तक 80 लाख लोग मैक्सिको आएंगे।

'कयामत के दिन' के इस व्यापार से कुछ लोग भले ही नाखुश हों लेकिन मैक्सिको की सरकार सहित ज़्यादातर लोग इसे ज़िंदादिली का नाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed