फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Meet youngest pilot on earth

ये हैं 'सबसे कम उम्र' की कमर्शियल पायलट

Tue, 27 Sep 2016 07:28 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 27 Sep 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
Meet youngest pilot on earth
केट

दुनिया भर में 100 से ज्यादा जगह विमान उड़ाकर ले जाने वाली ब्रिटेन की केट मैकविलियम्स जब यात्रियों को अपनी उम्र बताती हैं, तो उन्हें सुखद आश्चर्य होता है। ब्रिटेन में सस्ती एयरलाइन मानी जाने वाली ईजीजेट की कैप्टन केट मैकविलियम्स सिर्फ 26 साल की हैं।

विज्ञापन


ईजीजेट का दावा है कि वे दुनिया की सबसे कम उम्र की कमर्शियल एयरलाइन कैप्टन हैं। पिछले साल कंपनी ने ये घोषणा की थी कि वो महिला पायलटों की संख्या बढ़ा रही है।
विज्ञापन


केट ने एयर कैडेट्स के रूप में विमान उड़ाना उस समय शुरू किया, जब वो 13 साल की थी। उन्होंने समाचार एजेंसी प्रेस एसोसिएशन से बातचीत में ये स्वीकार किया कि उन्होंने कभी भी कमर्शियल पायलट बनने का नहीं सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उम्र मायने नहीं रखती,ट्रेनिंग रखती है'

Meet youngest pilot on earth
Kate

लेकिन साउथैम्पटन में विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने मई 2011 में ईजीजेट में फर्स्ट ऑफिसर (को-पायलट) की नौकरी शुरू की। हाल ही में उन्हें कैप्टन की रैंक मिली है। उन्होंने बताया, 'मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखता।

मैंने वही ट्रेनिंग की है और कोर्स पास किया है, जो अन्य कैप्टन करते हैं। मैंने अपनी कम उम्र के बजाय अपने आप को साबित किया है। ये अलग बात है कि मुझसे हर बार मेरी उम्र पूछी जाती है। जब मैं को-पायलट थी, तो मुझसे ये नहीं पूछा जाता था।

कभी-कभी चालक दल के सदस्यों के अलावा यात्री भी मेरी उम्र पूछ लेते हैं।' केट मैकविलियम्स का कहना है कि जब वे अपनी उम्र बताती हैं, तो लोगों को सुखद आश्चर्य होता है और लोग उनकी उपलब्धियों से प्रभावित भी होते हैं।

केट ने गैटविक एयरपोर्ट से एयरबस ए-319 और ए32 विमानों को उड़ाया है और विमान उड़ाकर आइसलैंड, इसराइल और मोरक्को समेत कई देश जा चुकी हैं।दुनिया भर में सिर्फ 5 प्रतिशत महिलाएँ ही कमर्शियल पायलट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed