फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   massive blasts rock syrian army headquarters in damascus

सीरिया में विस्फोटों से दहला सेना मुख्यालय

Wed, 26 Sep 2012 11:58 PM IST
दमिश्क/एजेंसी
दमिश्क/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 11:58 PM IST
विज्ञापन
massive blasts rock syrian army headquarters in damascus
सीरिया की राजधानी दमिश्क में सेना मुख्यालय दो जबरदस्त बम धमाकों से दहल उठा। इन विस्फोटों के साथ ही मुख्यालय के आसपास भीषण गोलीबारी भी हुई। ईरान के प्रेस टीवी का कहना है कि गोलीबारी में उसके एक संवाददाता की मौत हो गई और उसका दमिश्क ब्यूरो प्रमुख घायल हो गया। ये दोनों पत्रकार मौके पर रिपोर्टिंग के लिए गए थे। दर्जनों और लोगों के मारे जाने की खबरें हैं।
विज्ञापन


हमले की जिम्मेदारी लेने वाले विद्रोहियों का कहना है कि इसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं। हालांकि सेना ने सिर्फ चार गॉर्डों के मारे जाने और 14 के घायल होने की बात कही है। 18 जुलाई के बाद दमिश्क में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। यह हमला तब हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र में दुनिया भर के नेता सीरिया मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। सीरियाई सेना का कहना है कि उसके सभी अधिकारी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये धमाके उमयाद चौक इलाके में स्थित सेना मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए थे। ब्रिटेन स्थित सीरियन आब्जवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि भीषण संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग मारे गए हैं। विस्फोट के चलते पास की इमारतों में खिड़कियों के शीशे टूट गए। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed