फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   mass grave found in maxico.

मैक्सिको में मिली एक सामूहिक क़ब्र

Sun, 05 Oct 2014 04:10 PM IST
Updated Sun, 05 Oct 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
mass grave found in maxico.

अधिकारियों का कहना है कि मैक्सिको के इगुआला शहर के बाहरी हिस्से में एक सामूहिक क़ब्र मिली है, जहां 27 सितंबर को 43 छात्र लापता हो गए थे।

विज्ञापन


लेकिन अभी यह साफ़ नहीं है कि यह क़ब्र से बरामद होने वाले शव लापता होने वाले छात्रों के हैं। इन छात्रों का समूह गरेरो प्रांत में शिक्षकों के साथ होने वाले भेदभाव के ख़िलाफ़ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


गरेरो के राज्य अभियोक्ता इनाके ब्लांको ने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं है कि इस सामहिक कब्र में कितने शव हैं। लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञ पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी बसों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं, इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। मैक्सिको की सामूहिक क़ब्र के पास सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। इस गोलीबारी के सिलसिले में 22 पुलिस अधिकारी संलिप्त थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलीबार से बचने वाले सभी प्रशिक्षु अध्यापकों को लापता होने से पहले पुलिस की गाड़ी में बैठाया गया था। कुछ लोग भूमिगत हो गए, उन्होंने अपने रिश्तेदारों से कुछ दिनों के बाद संपर्क किया, उनको अभी भी अपनी जान का ख़तरा है।

लापता होने वाले 43 छात्रों के परिवार के लोग आसपास के इलाक़ों में छात्रों की तस्वीरें दिखाकर उनकी तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed