{"_id":"5c83fbfebdec22146b5eb286","slug":"married-women-hanged-herself-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
विवाहिता ने फांसी लगाई
Sat, 09 Mar 2019 11:16 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरता के मजरा मढ़करा में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मढ़करा निवासी धर्मेंद्र यादव मुरादाबाद में चीनी मिल में कर्मचारी है। उसका विवाह 19 अप्रैल 2018 को शाहजहांपुर जनपद के रौजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इटौलिया निवासी अन्नू उर्फ राधा (20) के साथ हुआ था। शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे अन्नू ने घर के अंदर बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ससुर जगदीश यादव ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुत्र धर्मेंद्र और अन्नू के मायके वालों को सूचना दी। शनिवार सुबह पाली पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाली थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।