फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Married bride, meeting with her passing son

अपने गुजरे हुए बेटे से मिलकर हैरान रह गई दुल्हन

Fri, 14 Jul 2017 12:14 PM IST
BBC
BBC Updated Fri, 14 Jul 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Married bride, meeting with her passing son
Alaska

जब मंगेतर केली ने अपनी शादी के बीच बेकी टर्नी को एक विशेष उपहार दिया तो वो इसे देखकर हैरान रह गईं। शुक्रवार को अलास्का में हुए इस शादी समारोह में बेकी का गुजर चुका बेटा मौजूद नहीं

विज्ञापन

था, लेकिन उसका 'दिल' वहां था।


ट्रिट्सन की साल 2015 में 19 साल की कम उम्र में ही मौत हो गई थी। हुआ ये कि केली ने अपनी मंगेतर को एक विशेष उपहार के रूप में उन्हें एक नौजवान जैकब किल्बी से मिलवाया। असल में
विज्ञापन

जैकब किल्बी को बेकी टर्नी के बेटे का दिल प्रत्यारोपित कर लगाया गया था। केली ने बीबीसी को बताया, "मैंने जैकब के साथ इस सरप्राइज गिफ्ट की चार-पांच महीने पहले ही योजना बनाई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया "हमने सबको प्रोत्साहित किया कि वो अपना अंग दान करें। इससे लोगों की जिंदगियां बचती हैं और ये हमें हमेशा के लिए बदल देता है।" चालीस साल की बेकी ने इस विशेष दिन पर
अपने गुजरे बेटे के दिल की धड़कन सुनी। जैकब के सीने पर स्टेथोस्कोप के सहारे धड़कन सुन रहीं बेकी की तस्वीर को लव एडवंचर्ड ने खींचा और ये वायरल हो गई।

Married bride, meeting with her passing son
Alaska

जैकब ने बीबीसी को बताया कि उनका अनुभव 'बहुत काल्पनिक, दिल को छू देने वाला और भावुकता' भरा था। उन्होंने कहा, "लेकिन कुल मिलाकर ये प्यार और दो परिवारों के मिलन का पल था। बेकी
और मैं हमेशा संपर्क में रहेंगे। मैं अलास्का इसीलिए आया हूं।" बेकी ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा कि उनकी शादी उनकी जिंदगी का 'सबसे बढ़िया' दिन रहा।

जैकब को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे शानदार उपहार....अब तक का सबसे आश्चर्यजनक उपहार। ट्रिट्सन के दिल का ख्याल रखने के लिए शुक्रिया। यहां आने के लिए शुक्रिया।"
शादी समारोह में एक कुर्सी गुजरे हुए बेटे ट्रिट्सन के लिए खाली रखी गई थी, जिसपर संदेश लिखा था, "मैं तुम्हारी शादी पर स्वर्ग में हूं। मैं क्या करूं? मैं इसके लिए धरती पर आऊंगा। इसलिए मेरे लिए
एक सीट सुरक्षित रखना, केवल एक खाली कुर्सी। शायद तुम मुझे देख न पाओ, लेकिन मैं वहां मौजूद रहूंगा।"


जैकब इस समारोह में शामिल होने के लिए 4,800 किलोमीटर दूर कैलिफोर्निया से यहां दूल्हे के रिश्तेदार के रूप में आए थे ताकि बेकी को सरप्राइज दिया जा सके। शादी की इस तस्वीर को ऑनलाइन
पर काफ़ी साझा किया गया और इसने कई अन्य दाता परिवारों के दिल को छुआ। एक फेसबुक यूजर ने बेकी को लिखा, "एक परिवार को जिंदगी देने के लिए शुक्रिया। मैं एक छोटे बच्चे की मां हूं जिसका
दिल प्रत्यारोपित किया जाना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed