{"_id":"57c0b6aa4f1c1b4a38d4f6d5","slug":"many-policemen-died-in-turkey-due-to-suicide-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में आत्मघाती हमला, 11 पुलिस अधिकारियों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की में आत्मघाती हमला, 11 पुलिस अधिकारियों की मौत
एजेंसी/इस्तांबुल
Updated Sat, 27 Aug 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
तुर्की में आत्मघाती हमला
- फोटो : DHA via AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया की सीमा से सटे तुर्की के दक्षिण पश्चिमी टाउन सिजरे में एक आत्मघाती ट्रक बम धमाके में 11 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हो गए। शुक्रवार तड़के हुए धमाके में सिजरे स्थित पुलिस मुख्यालय पूरी तरह से नष्ट हो गया।
इस आत्मघाती हमले को संदिग्ध कुर्दिश विद्रोहियों ने अंजाम दिया। तुर्की की ओर से पड़ोसी देश सीरिया में जिहादियों और कुर्दिश मिलिशिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद यह हमला सामने आया है।
प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दंगा निरोधक पुलिस की इमारत में सुबह 6:45 बजे पीके के आतंकी संगठन के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से लदे ट्रक से धमाका कर दिया। इसमें 11 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन नागरिक भी शामिल हैं। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री रिसेप अकदाग ने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।