{"_id":"57035ca94f1c1b735bc8179d","slug":"many-people-killed-in-suicide-car-bomb-blast-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: स्कूल के पास हुआ कार बम धमाका, 6 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: स्कूल के पास हुआ कार बम धमाका, 6 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बम धमाका
अफगानिस्तान में एक स्कूल के पास कार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका सुसाइड बम धमाका माना जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन
यह धमाका अफगानिस्तान के परवान प्रांत में सेया गेर्ड (Seya Gerd) शहर में हुआ है। अफगानिस्तान की मीडिया के अनुसार इस धमाका का टारगेट हाई स्कूल की इमारत थी। इस धमाके की पुष्टि परवान प्रांत के गवर्नर ने की है।
विज्ञापन
धमाके वाली जगह पर भारी मात्रा में बचाव टीम और सुरक्षा बल के लोग पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। यह धमाका अफगानिस्तान पुलिस और तालिबान के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हुआ, जिसमें 6 पुलिसकर्मियों और एक लड़ाके की मौत हो गई है।
विज्ञापन