फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many killed in the bloody clashes in ukraine.

यूक्रेन: हिंसक संघर्ष में कई लोगों की मौत

Tue, 20 Jan 2015 08:02 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
many killed in the bloody clashes in ukraine.

पूर्वी यूक्रेन में जारी हिंसक संघर्ष में कई लोग मारे गए हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनेत्स्क और लुहांस्क में कई जगहों पर गोलाबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं जबकि रूस समर्थक विद्रोहियों और यूक्रेन की सेना, दोनों ने दोनेत्स्क के हवाई अड्डे पर नियंत्रण होने के दावे किए हैं।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते से ही दोनों पक्षों में दोनेत्स्क हवाई अड्डे पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष जारी है। जब विद्रोहियों ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर नियंत्रण दावा किया तो सरकारी सेनाओं ने पलटवार किया।
विज्ञापन


विद्रोहियों का दावा है कि उन्होंने सरकारी बलों को उस पुल पर रोक दिया है जो शहर को एयरपोर्ट से जोड़ता है। लड़ाई में ये पुल ध्वस्त हो गया है।

उधर केंद्रीय दोनेत्स्क में कई इमारतों को गंभीर नुकसान हुआ है जबकि एक अस्पताल को भी निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। स्थानीय अधिकारियों ने आठ आम लोगों के मारे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन संकट के कारण यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा रखे हैं, जिसका असर वहां अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। यूरोपीय संघ मार्च में फैसला करेगा कि इन प्रतिबंधो को हटाने के लिए क्या कदम उठाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed