{"_id":"d39ab29bc7fa203b4575249f89dbd036","slug":"many-killed-in-iraq-in-bomb-blasting-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में बम धमाकों में 30 लोग मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
इराक में बम धमाकों में 30 लोग मरे
Updated Wed, 25 Feb 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद और आसपास के इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं। सूरज डूबने से ठीक पहले कुछ ही मिनट के अंतर पर हुए दो धमाकों में 25 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
पहले एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को एक चाय की दुकान में उड़ा लिया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद सड़क पर खड़ी एक कार में जबर्दस्त धमाका हुआ।
अभी तक ये साफ नहीं है कि इन धमाकों के पीछे किसका हाथ हो सकता है। हालांकि बगदाद में इस तरह के बम धमाकों के पीछे इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों का काम बताया जाता है।
विज्ञापन
इराक में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी इराक में हर तरफ आगे बढ़े हैं इसकी वजह से यहां अशांति फैल गई है। इन चरमपंथियों पर काबू करने के लिए अमरीका उनके अहम ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है।
विज्ञापन