फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   many died in road accident in nepal include indians

नेपाल में सड़क हादसा, तीन भारतीयों समेत 22 लोगों की मौत

Sat, 27 Aug 2016 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/काठमांडू
अमर उजाला ब्यूरो/काठमांडू Updated Sat, 27 Aug 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
many died in road accident in nepal include indians
एक्सीडेंट डेमो
बिहार से सटे सीमावर्ती नेपाली शहर गौर से पोखरा जा रही एक बस शुक्रवार सुबह सड़क से फिसलकर 200 मीटर नीचे त्रिशूली नदी में जा गिरी, जिससे उसमें सवार तीन भारतीयों समेत 22 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे।
विज्ञापन


 मरने वाले तीन भारतीयों की पहचान बिहार के फेकन ठाकुर (36), शंकर ठाकुर (36) और मोतिहारी के राम सागर भगत (40) के रूप में हुई है। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 16 यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


नारायणी क्षेत्र के एसपी नारायण सिंह के अनुसार चालक सहित 17 मृतकों की पहचान हो गई है। पांच शवों की पहचान की जानी अभी बाकी है। दुर्घटना में मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। ने
विज्ञापन
विज्ञापन


पाल में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। डग्गामार वाहन और खस्ताहाल सड़कों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। पिछले हफ्ते भी एक सड़क हादसे में बस में सवार 31 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed