{"_id":"5859f1674f1c1b4218e398be","slug":"many-died-and-injured-during-mexico-fireworks-market-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट, 29 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मैक्सिको के पटाखा मार्केट में ब्लास्ट, 29 लोगों की मौत, कई घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
मैक्सिको ब्लास्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक्सिको के पटाखा मार्केट में आग लगने से मंगलवार देर शाम जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। इसमें 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हैं। घटना उपनगरीय इलाके टुल्टेपेक में हुई जहां ब्लास्ट के बाद धुआं मेक्सिको शहर के ऊपर भी देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत कार्य जारी किया।
क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मार्केट में भीड़ ज्यादा थी और लोगों में खरीददारी के लिए गहमागहमी थी। आग इतनी भयानक थी कि उसपर नियंत्रण के लिए लोगों को तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आग से पूरा बाजार कुछ ही मिनट में खाक हो गया। आग से मार्केट के पास के मकान और वाहन भी जल कर खाक हो गए हैं। सिविल प्रोटेक्शन सर्विस के चीफ ने बताया कि घायलों में कईयों की हालत गंभीर है और अन्य घायलों को मलबे से निकालने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mexico State prosecutor says 26 people have been killed in a fireworks market explosion:AP
— ANI (@ANI_news) December 21, 2016