फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Mansa Musa I was the richest man in history

मनसा मूसा प्रथम: वो मुसलमान जो 'इतिहास का सबसे अमीर आदमी' था

Sun, 14 Jan 2018 05:13 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 14 Jan 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
Mansa Musa I was the richest man in history
- फोटो : BBC

साल: 1280-1337

विज्ञापन

देश: माली

दौलत: उससे भी ज्यादा दौलतमंद जितना कोई अनुमान लगा सकता है

'इतिहास के सबसे अमीर आदमी' का परिचय 'मनी' मैगजीन में कुछ इन्हीं लफ्जों के साथ शुरू होता है। मनसा मूसा प्रथम के बारे में एक परिचय ये भी है कि वो टिम्बकटू के राजा थे।। मूसा ने माली की सल्तनत पर उस समय हुकूमत किया था जब वो खनिज पदार्थों खासकर सोने के बहुत भड़े भंडार का मालिक हुआ करता था। 

ये वो जमाना था जब पूरी दुनिया में सोने की मांग अपने चरम पर थी। उनका असली नाम मूसा कीटा प्रथम था लेकिन तख्त पर बैठने के बाद वो मनसा कहलाए जिसका मतलब बादशाह होता है। पश्चिमी अफ्रीका के लिए बीबीसी की हालिया शुरू हुई पिडगिन भाषा सेवा के मुताबिक मूसा की सल्तनत इतनी बड़ी थी कि इसके अंतिम छोर के बारे में अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। आज के मॉरीटानिया, सेनेगल, गांबिया, गिनिया, बुर्किना फासो, माली, नाइजर, चाड और नाइजीरिया तब मूसा की सल्तनत का हिस्सा हुआ करता थे। मनसा मूसा ने कई मस्जिदों का निर्माण कराया जिनमें कई आज भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


कितने दौलतमंद थे?
मनसा मूसा की दौलत का हिसाब-किताब आज के वक्त के मुताबिक़ लगाना एक मुश्किल काम है। फिर भी एक अंदाजा है कि मनसा मूसा के पास 4,00,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी। भारतीय मुद्रा में ये रकम करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बनती है। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस इसी हफ्ते दुनिया के सबसे रईस शख्स घोषित किए हैं जिनके पास 1,06,000 मिलियन अमरीकी डॉलर की दौलत है। मनसा मूसा के पास जेफ बेजोस से कहीं ज्यादा दौलत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर मुद्रास्फीति का हिसाब न जोड़ा जाए तो जेफ बेजोस के पास इतिहास के जीवित व्यक्तियों में सबसे ज्यादा पैसा है। हालांकि इस पर सवाल उठाने वाले लोग भी मिल जाते हैं। इसके बावजूद अगर मुद्रास्फीति को ध्यान में रख भी लिया जाए तो मूसा की दौलत का हाल के जीवित या मृत रईस लोगों से तुलना करने पर हम पाते हैं कि रॉथस्काइल्ड फैमिली के पास 3,50,000 मिलियन अमरीकी डॉलर और जॉन डी रॉकफेलर के पास 3,40,000 मिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर की दौलत थी। 
 

मनसा मूसा के किस्से

Mansa Musa I was the richest man in history
Mansa Musa - फोटो : social media

मनसा मूसा के दौर की जो सबसे मशहूर कहानी है वो है उनकी मक्का यात्रा. ये 1324 की बात है. इस सफ़र में मनसा मूसा ने साढ़े छह हज़ार किलोमीटर का फासला तय किया था। किस्सा ये है कि जो लोग मनसा मूसा को देखना चाहते थे, जब वे उनके कारवां के पास पहुंचे तो अवाक् रह गए। लोगों ने देखा कि मनसा मूसा के कारवां में 60 हजार लोग शामिल थे और इनमें 12 हज़ार तो केवल सुल्तान के निजी अनुचर थे। मनसा मूसा जिस घोड़े पर सवार थे, उससे आगे 500 लोगों का दस्ता चला करता था जिनके हाथ में सोने की छड़ी होती थी। मनसा मूसा के ये 500 संदेशवाहक बेहतरीन रेशम का लिबास पहना करते थे।

इनके अलावा इस कारवां में 80 ऊंटों का जत्था भी रहता था, जिस पर 136 किलो सना लदा होता था. कहा जाता है कि मनसा मूसा इतने उदार थे कि वे जब मिस्र की राजधानी काहिरा से गुजरे तो वहां उन्होंने गरीबों को इतना दान दे दिया कि उस इलाके में बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ गई। मनसा मूसा की इस यात्रा की वजह से उनके दौलत के किस्से यूरोपीय लोगों की कान तक पहुंचे। यूरोप से लोग सिर्फ ये देखने के लिए उनके पास आने लगे कि उनकी दौलत के बारे में जो कहा जा रहा है वो किस हद तक सच है।

मनसा मूसा की दौलत की जब पुष्टि हो गई तो उस वक्त के महत्वपूर्ण नक्शे कैटलन एटलस में माली सल्तनत और उसके बादशाह का नाम शामिल किया गया। 14वीं सदी के कैटलन एटलस में उस वक्त की उन तमाम जगहों का वर्णन है जो यूरोपीय लोगों को मालूम थी। मनी मैगजीन में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के इतिहास के प्रोफ़ेसर रुडोल्फ वेयर कहते हैं, "ये इतिहास के उस सबसे अमीर आदमी की बात है। जब आपके पास इतनी दौलत हो कि उसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाए तो ये समझिए कि आप बहुत अमीर आदमी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed