{"_id":"59264bf34f1c1b675d535ebb","slug":"manchester-attacker-s-brother-and-father-arrested-in-libya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर हमलावर के पिता और भाई लीबिया से गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मैनचेस्टर हमलावर के पिता और भाई लीबिया से गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 25 May 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
लीबिया ने मैनचेस्टर में आत्मघाती हमला करने वाले सलमान आबिदी के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि सलमान की तरह उसके छोटे भाई हशिम आबिदी का जन्म भी ब्रिटेन में हुआ था। लीबिया पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हमलावर के पिता रमादान आबिदी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक भाई को पहले से ही पता था कि सलमान आबिदी ने हमले की योजना बनाई है।
विज्ञापन
दोनों भाई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सदस्य थे। रिश्तेदारों ने बताया कि सलमान हमले वाले दिन यानी सोमवार से चार दिन पहले ही लीबिया से मैनचेस्टर पहुंचा था। उधर, लीबिया के एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि सलमान का पिता 1990 के दशक में लीबियन इस्लामिक फाइटिंग ग्रुप का सदस्य था। इस समूह का संबंध अल कायदा से
विज्ञापन
था।
मैनचेस्टर आतंकी हमले में 22 लोगों की मौत के बाद ब्रिटेन में एक और आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। इसे देखते हुए देश में अलर्ट का स्तर सीवियर से बढ़ाकर क्रिटिकल कर दिया गया है। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए अलर्ट का यह सबसे ऊंचा स्तर है। इसके अलावा ब्रिटेन में सुरक्षा के लिए सेना को भी तैनात करने का फैसला किया गया है। इस बीच मैनचेस्टर हमले के बाद पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे अमेरिका लौट गई हैं।
विज्ञापन
पीएम टेरीजा मे ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेना और सशस्त्र बलों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पिछली बार अलर्ट का यह सबसे ऊंचा लेवल जून 2007 किया गया था। इसका अर्थ है कि ब्रिटेन में आतंकी खतरा फिलहाल टला नहीं है और दूसरा हमला भी जल्द हो सकता है। पीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को मुख्य जगहों पर तैनात किया जाएगा ताकि पुलिस को पेट्रोलिंग से फिलहाल मुक्त रखा जा सके।
टेरीजा मे ने एक आपात बैठक के बाद कहा कि आज की जांच से यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि खतरे का स्तर फिलहाल सीवियर से बढ़ाकर क्रिटिकल कर दिया जाए। इसके यह मायने यह निकाले जा रहे हैं कि ब्रिटिश सरकार को न सिर्फ फिर से आतंकी हमले की आशंका है, बल्कि उसे लग रहा है कि यह आतंकी हमला किसी भी वक्त हो सकता है।