फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   man puts girlfriend for sale ad on Ebay, prank got serious

प्रेमिका को बेचने के लिए ईबे पर डाला ऐड, मजाक पड़ा महंगा

Mon, 08 Oct 2018 09:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
man puts girlfriend for sale ad on Ebay, prank got serious
Girlfriend on sale

जब मजाक करने का दायरा बढ़ जाता है तब वो होता है जो डेल लीक्स ने अपनी महिला मित्र के साथ किया। डेल लीक्स अपनी प्रेमिका केली के साथ मजाक करने की कोशिश कर रहे थे पर यह उल्टा पड़ गया। उन्होंने ईबे पर अपनी 37 वर्षीय प्रेमिका केली ग्रीव्स की फोटो डाली और कमेंट लिखा कि जैसा कि आप आप देख सकते हैं कि यह मेरी यूज्ड गर्लफ्रेंड है।

विज्ञापन


हद तो तब पार हुई जब किसी ने उनकी ओर से डाली एड पर 70,000 पाउंड (करीब 68 लाख रुपए) की बोली लगा दी। जानकर हैरानी होगी की लीक्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी प्रेमिका केली ने कुछ दिनों पहले शॉपिंग करते वक्त भरे बाजार में लीक्स के कूल्हे पार जोर से मारा था।
विज्ञापन


जिसका बदला लेने के लिए लीक्स ने ईबे पर अपनी प्रेमिका को बेचने का ऐड डाला और उनकी तुलना इस्तेमाल की हुई गाड़ी से कर डाली। 34 वर्षीय डेल लीक्स ने इस ऑनलाइन ऐड को एक साल तक पोस्ट किए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके विवरण में यह भी लिखा था कि शरीर के अंग चाहिए तो आप इन्हें खरीद सकते हैं। कुछ ही समय में डेल को काफी ऑफर आने लगे। कुछ ही समय में डेल की ओर से किए इस मजाक को लोगों ने गंभीरता से ले लिया और उन्हें दुनिया भर से मैसेज आने लगे।



24 घंटे में ही 81000 कमेंट्स डेल की ऐड के नीचे आ गए। हालांकि, जब दुनिया भर के लोगों से संदेश प्राप्त करना शुरू कर दिया तो उनका छोटा मजाक हाथ से बाहर हो गया। ईबे ने कुछ दिनों में इस ऐड को उनकी साइट से हटा दिया। इसका कारण उन्होंने मानव शरीर के अंगों पर प्रतिबंध लगाए जाने को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed